काशीपुर, नवम्बर 10 -- काशीपुर। मॉडर्न पेंटाथलॉन में उत्तराखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के उद्देश्य से प्रदेश की 13 सदस्यीय खिलाड़ी टीम मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए रवाना हो गई। टीम 2026 एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। यूनियन इंटरनेशनल डी पेंटाथलॉन मॉडर्न के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, 12 नवंबर को एशियन ओपन लेजर रन चैंपियनशिप और 13 से 15 नवंबर तक एशियन ओपन बायथल एवं ट्रायथल चैंपियनशिप आयोजित होगी। उत्तराखंड की 13 सदस्यीय टीम में आदित्य नेगी, करण नेगी, यशवर्धन सिंह चौहान, युक्ति चतुर्वेदी, सौर्य पटेल, अंश बिष्ट, ममता खाती, डिंपल, कनिष्क जोशी, तनिष्क जोशी, भार्गवी रावत, रघुवर्धन जोशी और दीपांशी भारद्वाज शामिल हैं। यह भी पढ़ें- एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने को उत्तराखंड की टीम यूएई रवाना सभी ...