बुलंदशहर, जनवरी 19 -- नगर के यमुनापुरम स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड कैंप का समापन जिला संगठन आयुक्त पवन कुमार राठी के मार्ग दर्शन में सोमवार को हुआ। शिविर के अंतिम दिन छात्रों ने टोली बनाकर तंबू लगाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया और आकर्षक परेड के माध्यम से अनुशासन व तालमेल का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य नगेन्द्र सिंह ने कहा कि ऐसे शिविरों से बच्चों में आत्मनिर्भरता और सेवा भावना जागृत होती है। कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. सुधीर अग्रवाल, डॉ. सुरेश चंद्र गर्ग, राजेश गर्ग, बृजमोहन गुप्ता व सौरव गुप्ता ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। शिविर को सफल बनाने में स्काउट मास्टर यश चौधरी, निर्वेश सिरोही, ऋचा गौड़ और सोनी सिंह का विशेष योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.