कोडरमा, जून 19 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मॉडर्न पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 पर आधारित एक दिवसीय शिक्षक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य नई शिक्षा नीति के मूल सिद्धांतों को शिक्षकों तक पहुंचाना तथा उन्हें कक्षा शिक्षण में व्यावहारिक रूप से लागू करने के लिए तैयार करना था। यह भी पढ़ें- डीएवी बिष्टुपुर में तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का समापनकार्यशाला का उद्देश्‍य विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि मॉडर्न पब्लिक स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का संकल्प है कि प्रत्येक विद्यार्थी आत्मविश्वास और उच्च नैतिक मूल्यों के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बने।श...