कोडरमा, जून 29 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में सोमवार को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन छात्रों में निर्णय लेने, योजना बनाने और राष्ट्रीय विकास में सांख्यिकी के महत्व के प्रति जागरुकता पैदा करने हेतु किया गया था। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जीसी वर्मा ने कहा, "सांख्यिकी केवल संख्याओं का खेल नहीं है, यह सही निर्णय का विज्ञान है। आंकड़े हीं भविष्य की कुंजी है। विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा, "चाहे बिजनेस हो, स्वास्थ्य हो या कृषि - हर जगह सांख्यिकी की जरूरत है। यह हमें अफवाहों से नहीं, तथ्यों से सोचने की ताकत देती है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हमारे बच्चों को डाटा एनालिटिक्स और रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए क...