कोडरमा, अगस्त 12 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में ब्रह्माकुमारी संस्थान के तत्वावधान में मंगलवार को नशामुक्ति अभियान एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य जीसी वर्मा ने कहा कि आधुनिक दौर में विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान देना पर्याप्त नहीं है। विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि मॉडर्न पब्लिक स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित, अनुशासित एवं संस्कारयुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है। इस दौरान विद्यार्थियों को शराब, तंबाकू एवं ड्रग्स के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने मोबाइल की बढ़ती लत पर चिंता जताते हुए कहा कि अत्यधिक मोबाइल इस्तेमाल से बच्चों की एकाग्रता प्र...