बुलंदशहर, नवम्बर 22 -- नगर के यमुनापुरम स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विभिन्न शैक्षणिक एवं खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य नगेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यालय के होनहार विद्यार्थी भविष्य में देश और समाज का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की मेधावी छात्रा यशिका भाटी ने भारत को जानो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया। वहीं आदित्य राज ने भी इसी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट भागीदारी कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इंडियन ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप देहरादून में क्षितिज ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.