मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में धूमधाम से मना अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस
बांका, मई 12 -- बौंसी, निज संवाददाता। मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन परिसर में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस धूमधाम एवं उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कटोरिया विधायक पूरण लाल टुडू एवं संस्थान के चेयरमैन नदीम अख्तर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। यह भी पढ़ें- नर्सिंग शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान से सम्मानित हुए प्राचार्य इदरीस कार्यक्रम का उद्देश्य समारोह को संबोधित करते हुए विधायक पूरण लाल टुडू ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और मानवता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में डॉक्टरों के साथ-साथ नर्सों ने जिस समर्पण और निष्ठा के साथ मरीजों की सेवा की, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.