बांका, मार्च 17 -- बौंसी, निज संवाददाता। प्रखंड के कुड़रो मोड़ स्थित प्रमुख शैक्षणिक संस्थान मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्रांगण में सोमवार की शाम दावत ए इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोग एक साथ बैठकर इफ्तार करते नजर आए। कार्यक्रम ने आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता की मिसाल पेश की। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थान के अध्यक्ष नदीम अख्तर ने उपस्थित गणमान्य अतिथियों, शिक्षाविदों और व्यवसायियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रमजान का पवित्र महीना लोगों को धैर्य, संयम और जरूरतमंदों की मदद करने की सीख देता है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करते हैं। इफ्तार कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यवसायी संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह और डॉ....