बिजनौर, अक्टूबर 2 -- मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उत्साह के साथ मनाई। शुभारंभ उनके चित्रों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दोनों महान विभूतियों के जीवन, आदर्शों तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया। विद्यालय की डायरेक्टर प्रिसिपल डॉ. सीमा बिस्वास ने स्वच्छता, अनुशासन, सत्य, अहिंसा तथा राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने के लिए सभी को प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति की भावना के साथ किया गया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: नजीबाबाद में उत्साह के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती यह भी पढ़ें- रन फॉर डीएवी' ...