विकासनगर, अप्रैल 15 -- अग्निशमन विभाग की ओर से बुधवार को सेलाकुई के औद्यौगिक इकाइयों में आग बुझाने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान उन्हें अग्नि सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया। कियाय गया। अग्निशमन अधिकारी दयाकिशन ने बताया कि इस दौरान इफका लैबोरेट्रीज, सारा औद्योगिक संस्थान सहित अन्य औद्योगिक इकाइयों में मॉक ड्रिल के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर मौजूद प्रबंधक व कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। आपातकालीन सायरन बजाकर मॉक ड्रिल की शुरुआत की गई। सभी कर्मचारियों को फायर एक्सटिंग्विसर के संचालन और प्रयोग के साथ ही सुरक्षा से संबंधित उपायों और सावधानियों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- लखीसराय: छोटी सी लापरवाही बन सकती है बड़ी तबाही, बच्चों को आग ...