कोडरमा, जनवरी 22 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। सरस्वती पूजा को को लेकर पुलिस बलों की मॉक ड्रिल पुलिस केंद्र, कोडरमा में आयोजित की गई। मॉक ड्रिल में भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, आकस्मिक घटनाओं, आगजनी, असामाजिक गतिविधियों और विधि-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों का पूर्वाभ्यास किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूजा पंडालों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। पेट्रोलिंग और गश्ती दल सक्रिय रहेंगे। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों, पूजा समितियों और श्रद्धालुओं से अपील की कि प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें, ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग नियमों के अनुसार करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। ...