हरदोई, मई 9 -- हरदोई। मेडिकल कॉलेज परिसर में शनिवार को आयोजित अग्निशमन विभाग की मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। दमकल टीम द्वारा आग बुझाने के उपकरणों की जांच करते समय पानी सप्लाई की पाइप फटी निकली। जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में दूसरी पाइप मंगवाकर मॉक ड्रिल शुरू कराई गई। करीब दोपहर 12 बजे जिला महिला अस्पताल के पीछे स्थित परिसर में मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी। दमकल विभाग की टीम ने पहुंचते ही मेडिकल कॉलेज में लगाए गए अग्निशमन उपकरणों और पानी की व्यवस्था की जांच शुरू की। जैसे ही पाइप से पानी छोड़ा गया, वह बीच से फट गई। इसके बाद पानी बंद कर दूसरी पाइप मंगाई गई। नई पाइप लगने के बाद दमकल कर्मियों ने आग लगने की स्थिति से निपटने का अभ्यास किया। कर्मचारियों को बचाव के तरीके बताए। मॉक ड्रिल के दौरान जिला अ...