औरंगाबाद, दिसम्बर 1 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर अनुमंडल अग्निशमालय की टीम के द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन कर लोगों को अग्नि सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। टीम ने आग लगने की स्थिति में बचाव के तरीके, प्राथमिक सुरक्षा उपाय तथा उपकरणों के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पम्पलेट बांटकर लोगों को सतर्क रहने एवं आवश्यक सावधानी अपनाने के लिए प्रेरित किया। मॉक ड्रिल तिवारी मुहल्ला वार्ड 6, केरा गांव वार्ड 3 तथा शमशेर नगर गांव में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी राम अखिलेश सिंह, अग्निक चालक विनय राज, अग्निक नितीश कुमार तथा अग्निक राजन कुमार साह ने अपनी भूमिका निभाते हुए लोगों को सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.