नई दिल्ली, जुलाई 18 -- पिछले 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के लिए तैयारी शुक्रवार रात से ही शुरू हो गई थी। वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से इस बाबत पूरे प्लान को सीक्रेट बनाया गया था। यहां तक की ऑपरेशन में शामिल किए गए पुलिसकर्मियों को भी यह बताया गया कि संसद भवन में मॉक ड्रिल करनी है। तड़के जब वह पहुंचे तब उन्हें पता चला कि सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाना है। इसके लिए इशारा मिलते ही केवल 30 सेकेंड का समय मिलेगा। उसी तरह इस पूरे ऑपरेशन को पुलिस ने अंजाम भी दिया। यह भी पढ़ें- आपको बच्चों की शिक्षा प्यारी है या प्याज, सोनम वांगचुक ने कहा- अभी दिमाग ठीक है पुलिस सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली जिले में वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार रात 11 बजे सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वह 10-10 पुलिसकर्मी लेकर सुबह 3 बज...