नई दिल्ली, जुलाई 18 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल स्थानांतरित करने के लिए तैयारी शुक्रवार रात से ही शुरु हो गई थी। वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से इस बाबत पूरी योजना को गुप्त रखा गया था। यहां तक की ऑपरेशन में शामिल किए गए पुलिसकर्मियों को भी यह बताया गया था कि संसद भवन में मॉक ड्रिल करनी है। तड़के जब वह संसद मार्ग थाने पहुंचे तब उन्हें पता चला कि सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाना है। इसके लिए इशारा मिलते ही केवल 30 सेकेंड का समय उन्हें दिया गया था और इस अवधि में ही सोनम वांगचुक को मंच से हटा लिया गया। यह भी पढ़ें- 'मुझे पता है तुमपर बहुत दबाव होगा', मंच पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से क्या बोले सोनम वांगचुकपुलिस की योजना पुलिस सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली जिले में वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार रात 11...