रांची, मई 25 -- तोरपा, प्रतिनिधि। मुस्लिम समुदाय के दूसरे सबसे बड़े त्योहार ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर खूंटी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर नालंदा पुलिस अलर्ट : संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजरमॉक ड्रिल का आयोजन इसी कड़ी में सोमवार को कचहरी मैदान में पुलिस द्वारा व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस जवानों को किसी भी आपात स्थिति और भीड़ नियंत्रण से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। मॉक ड्रिल के दौरान अश्रु गैस के गोले छोड़ने, लाठीचार्ज कर भीड़ को नियंत्रित करने तथा तनावपूर्ण हालात में त्वरित कार्रवाई करने का रिहर्सल किया गया। जवानों को यह बताया गया कि त्योहारों के दौरान यदि कहीं कानून-व्यवस्था की स्थ...