मॉक ड्रिल कर दी गई अग्नि सुरक्षा की जानकारी
औरंगाबाद, अप्रैल 25 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर अनुमंडल अग्निशमालय के द्वारा देवकुंड थाना क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान गोह प्रखंड के हथियारा पंचायत अंतर्गत दुलारबीघा और गढ़पर गांव के विभिन्न वार्डों में मॉक ड्रिल आयोजित कर ग्रामीणों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। अभियान के तहत दुलार बीघा वार्ड एक एवं वार्ड दो के साथ-साथ गढ़पर वार्ड एक में ग्रामीणों को एकत्रित कर आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, प्राथमिक बचाव और अग्निशमन उपकरणों के उपयोग के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई। कर्मियों ने बताया कि सतर्कता और समय पर कदम उठाने से बड़ी घटनाओं को टाला जा सकता है। ग्रामीणों के बीच अग्नि सुरक्षा से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए, ताकि लोग घर-घर तक इस जानकारी को पहुंचा सकें और आपदा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.