बागपत, अप्रैल 20 -- अमीनगर सराय। डोला गांव स्थित श्री कृष्णा कालेज ऑफ नर्सिंग एजुकेशन में अग्निशमन की मॉक ड्रिल कर छात्राओं को जागरूक किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में कालेज की छात्राओं को मॉक ड्रिल के बारे में जानकारी दी। अग्नि से बचाव हेतु अलग अलग तरह से प्रैक्टिकल कर एएनएम की छात्राओं को जागरूक किया। इस मौके पर प्राचार्य रेणु देवी, संजीव कुमार, कुंदन सिंह, अजीत सिंह, नगमा, सहित टीम उपस्थित रही। यह भी पढ़ें- आग लगे तो घबराए नहीं, फायर स्टेशन को सूचना दें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...