औरंगाबाद, जून 16 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। अनुमंडल अग्निशमालय, दाउदनगर के अंतर्गत देवकुंड थाना क्षेत्र के त्रिशंकट, रायपुर बंधवा, गुरधारी बिगहा एवं डिंडिर गांव में मॉक ड्रिल कर ग्रामीणों को अग्नि सुरक्षा की जानकारी दी गई। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों को आग से बचाव के उपाय बताए गए तथा पंपलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अग्निक चालक राजेश कुमार एवं अग्निक रुचि कुमारी सिंह शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...