गाजीपुर, मई 21 -- गाजीपुर, संवाददाता। प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से बुधवार को गाजीपुर के बॉर्डर स्थित कैथी धाम घाट पर एनडीआरएफ की टीम ने मॉक ड्रिल और मोबिलाइजेशन अभ्यास किया। कार्यक्रम का संचालन उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने गया। मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य बाढ़ राहत कार्यों में एनडीआरएफ टीमों की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, तैयारी और राहत-बचाव कार्यों की दक्षता का आकलन करना था। अभ्यास में नदी में नाव डूबने, नावों की टक्कर, रासायनिक और जैविक आपदाएं, भूकंप और भवन ध्वस्त होने जैसी परिस्थितियों का वास्तविक प्रदर्शन किया गया। एनडीआरएफ की फ्लड वाटर रेस्क्यू, कॉलैप्स्ड स्ट्रक्चर सर्च एंड रेस्क्यू और केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर प्रतिक्रिया टीमों ने आधुनिक उपकरणों के साथ राहत और बचाव अभ...