गोपालगंज, जनवरी 21 -- गोपालगंज। अग्निशमन विभाग के गोपालगंज व हथुआ की टीम ने अपने-अपने निर्धारित इलाके में बुधवार को मॉकड्रिल कर आम लोगों को आग से बचाव की जानकारी दी। हथुआ के महैचा, थावे के वेदुटोला, सिधवलिया के झंझवा बाजार, फुलवरिया के जमुनहां बाजार, मीरगंज के भागीपट्टी में आग से बचाव की जानकारी देने को जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान उपस्थित लोगों को आग लगने पर क्या करें-क्या नहीं करें संबंधित जानकारी दी गई। मौके पर अधिकारियों ने आग से बचाव से संबंधित पंपलेट व हैडविल का भी वितरण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.