पटना, मार्च 26 -- रामनवमी पर भीड़ नियंत्रण और कानून व्यवस्था संभलने को तैनात किए गए पुलिसकर्मियों की गुरुवार को दीघा में गंगा किनारे मॉक ड्रिल कराई गई। इसमें दस्ते के कर्मियों को आंसू गैस का गोला दागने का अभ्यास कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान जवानों की आंसू गैस का गोला दागने की दक्षता जांची गई। उन्होंने बताया कि रामनवमी पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस कर्मियों और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इस दौरान यदि कोई गड़बड़ी फैलाने अथवा हंगामा करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...