कौशाम्बी, अप्रैल 21 -- पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय टेवा में आपदा प्रबंधन के तहत अग्निशमन विभाग मंझनपुर की टीम ने मंगलवार को मॉक ड्रिल की। इस दौरान छात्र-छात्राओं को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय और आग पर काबू पाने के तरीके बताए गए। अग्निशमन टीम ने गैस सिलेंडर में लगी आग को गीले बोरे व मोटे कपड़े से बुझाने का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। साथ ही बच्चों को स्वयं आग बुझाने का अभ्यास भी कराया गया। टीम ने बुलेट फायर पंप के उपयोग का प्रदर्शन कर छोटे क्षेत्रों में आग पर नियंत्रण के तरीके समझाए। कार्यक्रम में आग लगने के कारण, उससे बचाव के उपाय संबंधी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- अग्निशमन सप्ताह: जागरूकता कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया पुरस्कृत आपात स्थिति में 112 नंबर पर संपर्क करने और सतर्क रहने की सलाह भी दी गई। प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.