हरिद्वार, मार्च 18 -- राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण द्वारा आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को परखने एवं तैयारियों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से तीन तहसीलों में मॉक अभ्यास का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के अंतर्गत हरकी पैड़ी क्षेत्र में गंगा का जल स्तर बढ़ने के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने तथा वहां मौजूद श्रद्धालुओं और यात्रियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान बाढ़ से भवनों को नुकसान पहुंचने तथा कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना आपातकालीन केंद्र भेजी गई। वहीं हरकी पैड़ी स्थित शिवपुल में भगदड़ के कारण श्रद्धालुओं के नदी में गिरने की सूचना भी मिली। इसके साथ ही मनसा देवी पैदल मार्ग में वनाग्नि की घटना से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न होने और कई लोगों के घायल होने की सूचना आपातकालीन परिचालन केंद्र को प्राप्त हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.