गाज़ियाबाद, मई 24 -- - क्रॉसिंग रिपब्लिक की सेवियर ग्रीनआइल सोसाइटी में अग्निशमन उपकरणों की जांच भी की गाजियाबाद, गुलशन भारती। क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित सेवियर ग्रीनआइल सोसाइटी में रविवार को अग्निशमन विभाग ने फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान सोसाइटी निवासियों को आग की आपात स्थिति में सतर्कता एवं सुरक्षा के उपाय बताकर जागरुक किया गया। साथ ही अग्नि सुक्षा उपकरणों की जांच की गई।एओए अध्यक्ष विशाल सिंह भदौरिया ने बताया कि अग्निशमन विभाग की टीम ने सोसाइटी की फायर लाइन एवं फायर सेफ्टी उपकरणों की विस्तृत जांच की, जिसमें सभी उपकरण सुचारु रूप से कार्यरत पाए गए। साथ ही प्रत्येक टॉवर की ऊपरी मंजिल पर फायर लाइन का प्रेशर भी चेक किया गया, जो संतोषजनक एवं सही पाया गया। यह भी पढ़ें- अग्निशमन उपकरणों का सही उपयोग बताया इसके साथ ही अग्निशमन विभा...