रिषिकेष, जुलाई 2 -- सौंग और सुसवा नदी की बाढ़ में गौहरीमाफी गांव घिर गया। जिसके चलते करीब 70 ग्रामीणों के बाढ़ में फंसने से हड़कंप मच गया। सूचना पर प्रशासनिक टीम राहत-बचाव एजेंसियों के साथ मौके पर पहुंची और बाढ़ में फंसे ग्रामीणों के रेस्क्यू के लिए अभियान चलाया, जिसमें राफ्टों के सहारे ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकालकर गांव के नजदीक ही सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। बाढ़ में आठ ग्रामीण घायल हो गए जिन्हें आपाताकालीन सेवा से सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। यह पूरा घटनाक्रम में गुरुवार सुबह नौ बजे गौहरीमाफी में आयोजित मॉक ड्रिल में दिखा। एसडीएम कुमकुम जोशी की अगुवाई में चली ड्रिल में सुबह 9:15 बजे गौहरीमाफी में बाढ़ की सूचना मिली। यह भी पढ़ें- बैगुल नदी किनारे मॉकड्रिल कर परखीं आपदा प्रबंधन की तैयारियां तत्काल एसडीएम, जल पुलिस, एसडीआरएफ, पु...