सहारनपुर, जनवरी 23 -- शुक्रवार शाम ठीक छह बजे सायरन की तेज आवाज के साथ शहर अचानक अंधेरे में डूब गया। आपदा से निपटने की तैयारियों का लाइव प्रदर्शन किया गया। जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा मनीष बंसल के निर्देशन और एडीएम प्रशासन संतोष बहादुर सिंह और चीफ वॉर्डन राजेश कुमार जैन के नेतृत्व में हुए इस अभ्यास ने आपात स्थितियों से निपटने की प्रशासनिक तैयारियों को जमीन पर उतार कर दिखा दिया। क्षेत्रीय नियंत्रण केंद्र दिल्ली से काल्पनिक हवाई हमले की सूचना मिलते ही नागरिक सुरक्षा नियंत्रण केंद्र सहारनपुर ने तुरंत सायरन बजाया। दो मिनट तक उतार-चढ़ाव वाली सायरन गूंजने के साथ ही सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया। विद्युत विभाग ने रामकिशन परमहंस स्कूल तिराहा से जैन बाग तक बिजली आपूर्ति बंद कर दी, जिससे पूरा क्षेत्र टोटल ब्लैकआउट में चला गया और माहौल प...