रुडकी, मार्च 24 -- लक्सर। इंडियन ऑयल की ओर से खड़ंजा कुतुबपुर में ऑफ-साइट मॉक ड्रिल आयोजित कर आपदा प्रबंधन तैयारियों का जायजा लिया गया। इसका उद्देश्य पेट्रोलियम पाइपलाइन में संभावित रिसाव और आगजनी जैसी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की क्षमता को परखना रहा। इस दौरान मॉक ड्रिल पाइप लाइन से तेल रिसाव और उसके बाद आग लगने की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई। सूचना मिलते ही इंडियन ऑयल की टीम, पुलिस, फायर सर्विस और स्वास्थ्य विभाग मौके पर पहुंचे और तय मानकों के अनुसार क्षेत्र को घेराबंदी कर आग पर काबू पाया। साथ ही पाइपलाइन की मरम्मत, सुरक्षा व्यवस्था और प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित करने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.