हल्द्वानी, जुलाई 2 -- लालकुआं। मानसून के मद्देनजर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए गुरुवार को गौला नदी में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। आपातकालीन सूचना मिलते ही एसडीएम रेखा कोहली के नेतृत्व में प्रशासन, एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। मॉक ड्रिल के तहत नदी के तेज बहाव में फंसे पांच लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल को हल्द्वानी और तीन को हल्दूचौड़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इस दौरान प्रभावितों को राहत सामग्री पहुंचाने और बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने का भी अभ्यास किया गया। यह भी पढ़ें- जिला प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का आयोजन यह भी पढ़ें- बाजपुर में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा, लेवड़ा नदी में मॉकड्रिल यह भी पढ़ें- चम्पावत जिले में पांच स्थान प...