रिषिकेष, मार्च 11 -- टिहरी बांध से बुधवार को अचानक 500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ने की सूचना से ऋषिकेश में हड़कंप मच गया। इस बीच त्रिवेणीघाट पर पानी पहुंचने से दो बच्चे बह गए जबकि बच्चे टापू पर फंस गए। जल पुलिस ने एजेंसियों के साथ रेस्क्यू कर चारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। यह सब आपदा प्रबंधन की व्यवस्था को परखने के लिए बुधवार को मॉक ड्रिल के तहत किया गया। गंगा के उफान में सांप और मगरमच्छ तक आ गए। अफरातफरी मचने से पांच बच्चे परिजनों से बिछुड़ गए। तत्काल रिस्पांस देते हुए पुलिसकर्मियों ने उन्हें चारधाम ट्रांजिट कैंप में बने रिलीफ सेंटर में पहुंचाया। त्रिवेणीघाट और आसपास में पूर्वान्ह 11 बजे तक चली मॉक ड्रिल के माध्यम से राहत-बचाव में सरकारी महकमों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की तत्परता को परखा गया। एसडीएम योगेश मेहरा की देखरेख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.