मॉक टेस्ट से परख सकेंगे एएलपी भर्ती परीक्षा की तैयारी
प्रयागराज, अक्टूबर 24 -- रेलवे भर्ती बोर्ड ने सहायक लोको पायलट (एएलपी) भर्ती-2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अब वेबसाइट पर निशुल्क मॉक टेस्ट देकर परीक्षा पैटर्न समझ सकते हैं। परीक्षा तीन से पांच नवंबर के बीच आयोजित होगी। मॉक टेस्ट के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। भर्ती के तहत देशभर में 11,127 पद भरे जाएंगे, जिनमें आरआरबी प्रयागराज के 610 पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में दो कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं के बाद साइको टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.