कटिहार, अप्रैल 12 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि नगर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरसेला ग्राम में शनिवार को अग्निशमन विभाग द्वारा मॉकड्रिल कर आग से बचाव और सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गयी। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग लगने की स्थिति में सुरक्षित रहने, त्वरित बचाव करने तथा प्राथमिक उपचार के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका, छात्र-छात्राओं एवं रसोईया ने आग से बचाव के गुर सीखे। बताया गया कि आग लगने की आपात स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ और सतर्कता से काम लेना बेहद जरूरी होता है। मॉकड्रिल के दौरान आग बुझाने के प्रारंभिक उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन कर सभी को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और आपातकालीन परिस्थितियों में उनकी तत्परता बढ़ाना है, ताकि किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.