मॉकड्रिल में विद्यार्थियों ने सीखीं इंटरव्यू की बारीकियां
बरेली, अप्रैल 5 -- इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में सीआरसी के सहयोग से एमबीए छात्रों के लिए करियर कॉम्बैट मॉक भर्ती अभियान का आयोजन किया गया। सीआरसी विभाग के प्रबंधक चंद्रशेखर और अभिषेक गंगवार ने छात्रों को इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन और कॉर्पोरेट कल्चर के बारे में जानकारियां दीं। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को विभिन्न समूहों में विभाजित किया गया। इसके बाद सभी समूहों को विश्वविद्यालय के इन्क्यूबेशन सेंटर में ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू प्रक्रिया के लिए ले जाया गया। सभी छात्रों ने अपने- अपने विचारों को रखा और टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिन छात्रों ने ग्रुप डिस्कशन में अच्छा प्रदर्शन किया उन्हें इंटरव्यू राउंड के लिए भेज दिया गया।इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाईडीएस आर्या, प्रबंधन विभाग डीन प्रो. मनीष गुप्ता व विभागाध्यक्ष अंकिता टं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.