मुंगेर, फरवरी 27 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के सभी 6 चिन्हित स्थलों पर मॉकड्रिल के बाद जिलाधिकारी निखिल धनराज ने इस अभियान के सभी टीम लीडरों से फीडबैक लिया। पूरी समीक्षा के बाद उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को जागरूक रहना चाहिए, क्योंकि आपदा के बाद जो नुकसान होता है और हमारा जो रिस्पांस समय पर नहीं हो पाता, वह नुकसान अपूरणीय होता है। हम हर जगह सीपीआर की बात करता हैं, क्योंकि यह बहुत महत्वपूर्ण है। अगर सही समय पर किसी को सीपीआर मिल जाए, तो उसकी जान बच सकती है। आज के इस मॉकड्रिल के लिए एडीएम आपदा और उनकी पूरी टीम धन्यवाद के पात्र हैं, जिन्होंने हर चीज को इतनी बारीकी से प्लान किया। 6 चयनति स्थल पर जो काम हुआ, उससे वहां से गुजरने वाले लोग भी उत्सुकता से देख रहे थे कि, क्या हो रहा है। इससे समाज में एक बेसिक समझ विकसित होती है। उन्होंने कहा कि...