अमरोहा, अप्रैल 23 -- अमरोहा। सुरक्षा घेरा मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला न्यायालय परिसर में विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने कचहरी पहुंचे लोगों को आपात स्थितियों में बचाव एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और मॉक ड्रिल कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अभियान के दौरान प्रभारी न्यायालय सुरक्षा के नेतृत्व में स्वाट टीम, डॉग स्क्वायड, एएस चेक टीम एवं अग्निशमन दल द्वारा संयुक्त रूप से अभ्यास किया गया। मॉकड्रिल में संदिग्ध वस्तु की सूचना प्राप्त होने, क्षेत्र की घेराबंदी, सर्च ऑपरेशन, डॉग स्क्वायड द्वारा जांच, बम निष्क्रियकरण प्रक्रिया (डेमो), तथा अग्निशमन दल द्वारा आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई का सफल प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन को आपातकालीन स्थिति में सतर्कता, संयम एवं आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। ...