गोपालगंज, मार्च 9 -- गोपालगंज। जिला अग्निशमन विभाग की टीम ने सोमवार को हथुआ व गोपालगंज अनुमंडल इलाके के दर्जन भर से अधिक सार्वजनिक स्थलों पर शिविर लगाकर आम लोगों से आग से बचाव की जानकारी दी गई। टीम में शामिल विभागीय अधिकारियों ने मॉक ड्रिल कर आग लगने की स्थिति में क्या करें-क्या नहीं करें संबंधित बात आम लोगों को बताया। वहीं अगलगी से बचाव संबंधित पंपलेट व हैंडविल का वितरण किया गया। मौके पर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी प्रमचन्द्र राम के अलावे अन्य कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...