समस्तीपुर, मार्च 25 -- समस्तीपुर। अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी ज्योति कुमारी अन्य कर्मियों के साथ मोरवा के केवल स्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां आयोजित राजकीय मेले में होने वाली भीड़ के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लोगों को अग्निसुरक्षा के प्रति जागरूक किया। मौके पर कर्मियों ने मॉकड्रिल कर दिखाया और लोगों को जागरूक किया गया। अगर गैस सिलेंडर में आग लग जाये तो इस दौरान अपनी और परिजनों की सुरक्षा कैसे करें। मौके पर अग्निशमन दस्ता के संतोष कुमार शर्मा, अरविन्द कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे। ज्ञात हो कि अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी के नेतृत्व में जिले के अलग अलग जगहों पर नुक्कड़ नाटक व मॉक ड्रिल कर लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इससे पूर्व भी यह अभियान कल्याणपुर पीएचसी, सरायरंजन क्ष...