जमशेदपुर, फरवरी 26 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को जमशेदपुर दौरे पर रहेंगी। इसको लेकर एक दिन पहले बुधवार को जिला प्रशासन ने अंतिम रूप से सुरक्षा की मॉकड्रिल की। सोनारी एयरपोर्ट से 26 गाड़ियों का काफिला हूटर बजाता निकला। इन गाड़ियों में एंबुलेंस, जैमर समेत कई वाहन थे। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और क्विक रिस्पॉन्स टीम को भी अलर्ट रखा गया था। काफिला एयरपोर्ट से कदमा मरीन ड्राइव और फिर बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज तक गया। वहां से एयरपोर्ट तक आकर समाप्त हुआ। इस दौरान रास्ते में हर चीज की बारीकी से जांच की गई। पूरे शहर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जहां-जहां से राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा, वहां के थानेदार को मुस्तैद रहने को कहा गया है। बुधवार को खुद कोल्हान के आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम ने सुरक्षा की सारी तैयारियों की निगरानी कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.