नैनीताल, अप्रैल 17 -- फोटो नैनीताल, संवाददाता। मल्लीताल स्थित रोपवे में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए शुक्रवार को एनडीआरएफ-एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की ओर से संयुक्त मॉक ड्रिल की गई। तकनीकी खराबी की स्थिति में हवा में फंसे यात्रियों के सुरक्षित रेस्क्यू की तैयारियों को परखा गया।मॉक ड्रिल के दौरान परिदृश्य तैयार किया गया कि रोपवे अचानक सात नंबर स्टाफ हाउस के समीप रुक गया है, जिसमें चार पर्यटक सवार हैं। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। टीमों ने रस्सियों के सहारे यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारकर प्राथमिक उपचार दिया, उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। यह भी पढ़ें- नैनीताल रोपवे में मॉक ड्रिल का आयोजन एनडीआरएफ द्वितीय कमांडर राजेश जोशी ने बताया कि इस तरह के अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.