बहराइच, अप्रैल 16 -- बहराइच, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को आग लगने की स्थिति व बचाव एवं नियंत्रण की तैयारियों का आकलन करने के उद्देश्य से अग्निशमन सुरक्षा ड्रिल/प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। अग्नि शमन सुरक्षा विभाग के पुलकित चौधरी प्रभारी अधकारी व अन्य अधिकारियों ने प्रशिक्षण दिया। मेडिकल कॉलेज में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग जाती है। तभी अलार्म बजने लगता है। मरीजों व तीमारदारों में भगदड़ मच जाती है। अस्पताल के कर्मचारियों की सूझबूझ से मिनटों में आग पर काबू पा लिया जाता है। प्राचार्य डॉ.संजय खत्री ने बताया कि ऐसी मॉकड्रिल समय-समय पर होते रहना अत्यंत आवश्यक है ताकि आपदा की स्थिति में किसी प्रकार की जान-माल की हानि न हो। यह भी पढ़ें- स्कूल में फायर अलार्म व स्मोक डिटेक्टर का होना जरूरी चिकित्सा महाविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी इ...