वाराणसी, नवम्बर 15 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। रविदास घाट पर शुक्रवार को कांटिंजेंसी काउंटर हाईजैक मॉक ड्रिल ऑन क्रूज़ लाइनर का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान क्रूज पर हेलीकाप्टर से एनएसजी के जवानों को उतराया गया। जवानों ने आतंकी हमलो को नाकाम किया। आंसू गैस के गोल छोड़ गए। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा के नेतृत्व में हुए अभ्यास का उद्देश्य क्रूज़ हाईजैक जैसी संभावित आतंकवादी स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी, प्रतिक्रिया क्षमता तथा आपातकालीन समन्वय का मूल्यांकन करना था। बनाई गई हाईजैक की काल्पनिक स्थिति मॉकड्रिल के दौरान क्रूज़ पर हाईजैक और विस्फोट की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। इसके बाद एनएसजी कमांडो ने जल मार्ग से पहुंचकर क्रूज को घेरने, आतंकियों को निष्प्रभावी करने, यात्रियों की सुरक्षित निकासी, घायलों के...