मॉकड्रिल: काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर आग का अलार्म, मचा हड़कंप
हल्द्वानी, मई 18 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। पर्यटन सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और संभावित आपदा स्थितियों से निपटने की तैयारी को लेकर रविवार को रेलवे स्टेशन काठगोदाम में संयुक्त आगजनी निरोधक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मध्यप्रदेश में शताब्दी एक्सप्रेस में भीषण आग की घटना के बाद काठगोदाम स्टेशन भी अलर्ट मोड में रहा। पुलिस अधीक्षक रेलवे अरुणा भारती के निर्देश और क्षेत्राधिकारी जीआरपी अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में हुई इस ड्रिल का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक जीआरपी काठगोदाम कमल सिंह कोरंगा ने किया। मॉक ड्रिल के दौरान प्लेटफार्म संख्या-1 स्थित निर्माणाधीन भवन के पास खाना बनाते समय अचानक आग लगने और धुएं से एक व्यक्ति के बेहोश होने की स्थिति बनाई गई। सूचना मिलते ही जीआरपी ने कंट्रोल रूम, उच्चाधिकारियों और आपदा प्रबंधन इकाइयों को अलर्ट कर मौके पर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.