बांदा, मार्च 19 -- बांदा। संवाददाता नरैनी में मां शारदा के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं का जत्था पदयात्रा करते हुए मैहर शारदा माता मंदिर के दर्शन को कस्बे से रवाना हुआ। लाल झंडे और भगवा वस्त्र धारण किए श्रद्धालु नंगे पांव चलते नजर आए। उनके हाथों में पूजा सामग्री और जल पात्र थे, जो उनकी आस्था को दर्शाते हैं।मध्य प्रदेश में स्थित प्रसिद्ध सिद्धि पीठ मैहर शारदा माता मंदिर सतना जिले में त्रिकूट पर्वत पर विराजमान है। यहां पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को सैकड़ों सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं, हालांकि रोपवे की सुविधा भी उपलब्ध है। मान्यता है कि मां शारदा अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करती हैं। यह स्थल शक्ति के 51 शक्तिपीठों में भी विशेष महत्व रखता है। पदयात्रा को दूर-दूर से भक्त नंगे पांव चलकर मां के दरबार में पहुंचते हैं। यात्रा के दौरान जत्थे में शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.