मैहर में कुएं में बैल को बचाने उतरे तीन युवकों की मौत का सच क्या? ग्रामीणों के 'देसी टेस्ट' से उलझी गुत्थी
मैहर, जुलाई 5 -- एमपी में मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र अंतर्गत खरमसेड़ा गांव में कुएं के भीतर तीन युवकों की दम घुटने से हुई दर्दनाक मौत के मामले में अब एक नया और हैरान करने वाला मोड़ सामने आया है। हादसे के कारणों को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच मतभेद की स्थिति बन गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिकों ने प्रारंभिक जांच में कुएं के भीतर जानलेवा मीथेन गैस और ऑक्सीजन की भारी कमी को मौत की वजह बताया था। हालांकि, इस वैज्ञानिक निष्कर्ष से असहमत ग्रामीणों ने शनिवार को अधिकारियों के जाते ही कुएं के भीतर एक जिंदा बकरी को उतारकर अपना 'अनोखा परीक्षण' कर डाला, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बेजुबान को बचाने गए थे तीन जांबाज यह हृदयविदारक हादसा खरमसेड़ा गांव में उस समय हुआ था, जब एक लावारिस बैल अचानक 35 फीट गहरे कुएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.