प्रयागराज, मार्च 20 -- नवरात्र में मैहर व विंध्याचल जाने के लिए ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को प्रयागराज जंक्शन पर विंध्याचल तो छिवकी स्टेशन पर मैहर जाने वाले यात्रियों की भीड़ रही। प्रयाग स्टेशन से चलने वाली विंध्यायल के लिए स्पेशल ट्रेन और पटना स्टेशल ट्रेन भी फुल रही। वहीं बस से विंध्याचल जाने के लिए यात्रियों को नैनी अस्थायी बस अड्डा जाना पड़ा। रोडवेज ने विंध्याचल के लिए बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...