बुलंदशहर, दिसम्बर 15 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला निवासी दंपति के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने मोबाइल पर आए एक मैसेज के जरिए उनके बैंक खाते से करीब डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।नगर के मोहल्ला गोकुलगंज निवासी रवि और उनकी पत्नी पिंकी के मोबाइल फोन पर एक संदिग्ध मैसेज आया था। दंपति ने जैसे ही मैसेज को ओपन किया, उसके कुछ ही देर बाद उनके बैंक खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज आ गया। खाते से रकम निकलने की जानकारी होते ही दोनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।पीड़ित दंपति ने कोतवाली पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी और जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि साइबर सेल की मदद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.