मैसेज के जरिए दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी
संतकबीरनगर, सितम्बर 13 -- बखिरा, हिन्दुस्तान संवाद। व्हाट्सऐप के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा कई लोगों को दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपये मांगने का मामला सामने आया है। आरोपित ने अलग-अलग लोगों को व्हाट्सऐप पर संदेश भेजकर उन्हें झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। मामले से बचाने के नाम पर रुपये की मांग की। आरोपी ने करीब आधा दर्जन लोगों को अपना निशाना बनाया।
थाने में रिपोर्ट पुरैना निवासी शैलेष कुमार ने थाने में दिए गए तहरीर में बताया है कि मेरे मोबाइल नंबर पर कई नंबरो से फोन करके तथा व्हाट्सएप के माध्यम से मुझसे कहा गया पांच हजार रूपये दो, नहीं तो दुष्कर्म के मामले में फसाकर मुकदमा लिखा दूंगा। मोबाइल धारक द्वारा दी गई धमकी से भयभीत हो गया। बार - बार मुझसे पैसे की मांग जा रही थी। भय के कारण उसके द्वारा बताए गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.