मैसेज का विरोध करने पर छात्रा का पीटा
आजमगढ़, मई 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बनकट बाजार के पास एक विद्यालय में 10वीं की छात्रा को एक छात्र मोबाइल पर मैसेज भेज कर परेशान कर रहा था। विरोध करने पर बुधवार को विद्यालय में हमला कर छात्रा को घायल कर दिया। घायल छात्रा को मंडलीय अस्पातल में भर्ती कराया गया है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट निवासी 10वीं की छात्रा 14 वर्षीया सोनम यादव पुत्री इंद्रभूषण पिता के साथ ननिहाल में मुबारकपुर थाना के राममपुर बनकट में रहती है। ननिहाल में उसके पिता को नेवासा मिला है। वह पास के ही एक विद्यालय में 10वीं की छात्रा है। छात्रा ने आरोप लगाया कि कक्षा में ग्रुप बनाने के लिए शिक्षक ने छात्र-छात्राओं का मोबाइल नंबर लिया था। कक्षा के एक छात्र ने उसका मोबाइल नंबर दूसरी कक्षा के लड़के को दे दिया। वह मैसेज कर उसे परेशान कर रहा था। छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.