वाराणसी, फरवरी 1 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वाराणसी जंक्शन (कैंट) स्टेशन के पास शनिवार सुबह लगभग 10.20 बजे मैसुरु-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-22687) के खाली रैक का लगेज ब्रेक और जेनरेटर यान पटरी से उतर गया। घटना उस समय हुई, जब प्लेटफॉर्म नम्बर-4 पर यात्रियों के उतरने के बाद खाली रैक लोहता साइड स्थित यूनिवर्सल वाशिंग डिपो में जा रहा था। इसी दौरान पावर केबिन से लगभग 100 मीटर आगे यान बेपटरी हो गया। हालांकि इससे अन्य ट्रेनों के परिचालन पर असर नहीं पड़ा। मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (उत्तर रेलवे) बृजेश कुमार यादव, स्टेशन डायरेक्टर अर्पित गुप्ता समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। टूल वैन भी पहुंच गई। इसके बाद इंजन सहित अन्य कोचों को अलग कर वाशिंग डिपो रवाना कर दिया गया। कर्मचारियों ने करीब डेढ़ घंटे तक मशक्कत कर जैक और अन्य उपकरणों के ...