मैलानी-नानपारा रेल प्रखंड को ब्राडगेज बनाने को सौंपा ज्ञापन
लखीमपुरखीरी, जून 12 -- मैलानी-नानपारा रेल प्रखंड का आमान परिवर्तन करके इसे ब्राडगेज बनाने की मांग को लेकर इलाके के लोगों ने एक संस्था के साथ रेलवे एजीएम को शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा। ट्रेन में सवार होकर नानपारा से मैलानी जा रहे सहायक रेल महाप्रबंधक को ज्ञापन देकर लोगों ने इस रेलमार्ग को प्राथमिकता के आधार पर ब्राडगेज में बदने तथा इसके आधुनिकीकरण की मांग की है। नया सवेरा गांजर विकास समिति की अगुआई में दिए गए इस ज्ञापन में कहा गया है कि मैलानी-नानपारा रेलमार्ग इधर के बाशिंदों के लिए महज आवागमन का साधन नहीं, बल्कि भारत-नेपाल सीमा से जुड़े इस संवेदनशील क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के नजरिए से भी बहुत महत्वपूर्ण है। भारत-नेपाल सीमा के नजदीक होने से किसी आपात स्थिति में सैन्य और नागरिक संसाधनों के त्वरित संचालन के लिए आधुनिक तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.